खाजूवाला ।खाजूवाला पंचायत समिति की ग्राम पंचायत दो केएलईडी के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि राजनीतिक द्वेष भावना को लेकर उनके बिना वजह वोटर लिस्ट से नाम काटे जा रहे हैं जो कि सही नहीं है। इसको लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को भाजपा नेता कुंदन सिंह राठौड़ के नेतृत्व में खाजूवाला उपखंड कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की।अधिक जानकारी देते हुए कुंदन सिंह राठौड़ ने बताया कि राजनीतिक द्वेष भावना के मद्देनजर ग्रामीणों के नाजायज रूप से वोट काटे जा रहे हैं इसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है ।
उन्होंने बताया कि वोट काटने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर थी जो कि समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद भी ग्रामीणों के वोट काटे जा रहे हैं, यह राजनीतिक द्वेष भावना का एक रूप है।ग्रामीण भाजपा नेता कुंदन सिंह राठौड़ के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी मिथिलेश कुमार से मिले वह उनको संपूर्ण जानकारी दी।
ग्रामीणों ने मांग की है कि नाजायज तरीके से राजनीतिक द्वेष भावना का षड्यंत्र रच कर जिन लोगों के वोट काटे गए हैं उन्हें दोबारा जोड़ा जाए। वहीं जिन लोगों ने ऐसा कृत्य किया है उन्हें गिरफ्तार उनके ऊपर मुकदमा दर्ज किया जाए ताकि ग्रामीणों को न्याय मिल सके। इस मौके पर खाजूवाला सरपंच अशोक फौजी, भाजपा नेता कुंदन सिंह राठौड़, भाजपा युवा मोर्चा के राकेश कस्वा सहित काफी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।