
राजस्थान और पंजाब के बीच अहम मुकाबला आज
लोकेश राहुल और क्रिस गेल लगातार रन बना रहे हैं। मनदीप सिंह ने पिछले मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को जीत दिलाई थी। मनदीप, मयंक अग्रवाल की अनुपस्थिति में राहुल के साथ पारी की शुरुआत करने आए थे। मयंक इस मैच में खेलेंगे या नहीं इस पर किसी तरह की सूचना टीम की तरफ से नहीं आई है। निकोलस पूरन ने भी फॉर्म हासिल कर ली है और अगर उनका बल्ला चलता है तो राजस्थान के गेंदबाजों को परेशानी हो सकती है।
टीमें (संभावित)-