सीमाजन कल्याण समिति के नेतृत्व में बहनों ने बीएसएफ जवानों को बांधी राखी


खाजूवाला।

 

सीमा जन कल्याण समिति खाजूवाला ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर खाजूवाला बॉर्डर स्थित बी ओ पी,पुलिस थाना खाजूवाला व बीएसएफ हेड क्वार्टर पर सेना के जवानों के हाथों पर बहनों द्वारा राखी बंधवाई गई।


सीमा जन कल्याण समिति तहसील मंत्री राजेंद्र आचार्य ने बताया कि रक्षाबंधन के पर्व पर 9 दलों का गठन किया गया जो बॉर्डर पर स्थित 17 बी ओ पी पर बहनों को लेकर पहुंचे जहां फौजी भाइयों की कलाई पर राखी बांधी गई व मिठाई खिलाई गई।पुलिस थाना खाजूवाला व खाजूवाला स्थित बीएसएफ मुख्यालय पर भी सीमा जन कल्याण समिति के जिला सह मंत्री बृजलाल चाहर के नेतृत्व में बहनों ने सैनिकों के हाथ पर राखी बांधी वह मिठाई खिलाई ।

तहसील अध्यक्ष बनवारी भादू ने बताया कि हमारी अंतर्राष्ट्रीय सीमा की रक्षा के लिए बनी सीमा चौकियों पर अपने घर परिवार से दूर मां भारती की सुरक्षा में हमारा जवान रात दिन तैनात रहता है। प्रतिवर्ष टोलियों में कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्कूलों की बहनों द्वारा तैयार की गई राखी व भाई के नाम का संदेश हमारे जवानों तक पहुंचाया जाता है।


विभिन्न पोस्टों पर पहुंचने वाले दलों में मांगीलाल सरपंच 34 केवाईडी ,सतपाल गोदारा 40 केवाईडी सरपंच प्रतिनिधि, प्रदीप भांभू, राजेंद्र बेनीवाल, पुरुषोत्तम सारस्वत, सतपाल बिश्नोई, भागीरथ बिश्रोई, भोजराज मेघवाल,दोलाराम, अर्जुन सुथार ,तीर्थराज कडेला, सांवल दान आदि रहे।