बाबा रामदेव पार्क खाजूवाला में ब्लॉक स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का होगा आयोजन


  • खाजूवाला। विश्व शांति और स्वस्थ जीवन के लिए योग की अति आवश्यकता है। स्वस्थ रहने के लिए मानव जाति को योग अवश्य करना चाहिए। खाजूवाला में भगतसिंह चौक स्थित बाबा रामदेव पार्क में कल 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सुबह 6 बजे से 8 बजे तक ब्लॉक स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
  • भारत स्वाभिमान ट्रस्ट खाजूवाला के एडवोकेट पुरुषोत्तम सारस्वत ने बताया कि ब्लॉक नोडल अधिकारी आयुर्वेदिक विभाग खाजूवाला व उपखंड अधिकारी खाजूवाला द्वारा इस मौके पर सुबह 6 बजे से 8 बजे तक लगने वाले इस योग कार्यक्रम में हिस्सा बनने के लिए लोगों से ज्यादा से ज्यादा शामिल होने की अपील की गई है।
  • मिली जानकारी अनुसार खाजूवाला पतंजलि योग समिति अध्यक्ष व योग शिक्षक डॉक्टर जे.एस संधू व प्रशिक्षित योग टीम द्वारा योग करवाया जाएगा। सुबह 6:15 बजे तक बाबा रामदेव पार्क में पहुंचने की अपील की गई है।