
कांग्रेस की बढ़ती महंगाई के खिलाफ रामलीला मैदान दिल्ली में हल्ला बोल कार्यक्रम, खाजूवाला में कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न
खाजूवाला नगरपालिका के कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगामी 4 सितंबर को महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा रामलीला मैदान दिल्ली में हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।
जिसमें पूर्व तैयारियों के बारे में अवगत करवाया गया। विदित रहे कि देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भारी संख्या में दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया गया है। खाजूवाला कांग्रेस पार्टी कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच पदमाराम चौहान द्वारा की गई। इसमें रामकुमार तेतरवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि खाजूवाला विधानसभा से कार्यकर्ता गण 3 सितंबर को रेल मार्ग द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे तथा देश में बढ़ती महंगाई पर अपने विचार व्यक्त करते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में दिल्ली पहुंचेंगे।

इस मौके पर पूर्व चेयरमैन चुनीलाल मोटासरा,मुनसफ ब्लोच, सुग्रीव जाखड़ ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया वही उपखंड अधिकारी को आगामी 4 तारीख को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। इस बैठक में बड़ी तादाद में कांग्रेस पार्टी के नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे


