पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा ऋण समाधान के तहत ओटीएस कैंप मंगलवार 23 जुलाई को समेजा कोठी मे लगाया जाएगा।
महादेव इंटरप्राइजेज रिकवरी एजेंसी के राकेश कस्वा ने बताया कि गंगानगर सर्किल के द्वारा पंजाब नेशनल बैंक के तहत समेजा कोठी में ऋण समाधान हेतु ओटिएस कैंप लगाया जाएगा।
जिसमें पंजाबनेशनल बैंक के गंगानगर सर्किल से नरेन्द्र गुप्ता सस्त्रा हेड, ऋण वसूली अधिकारी तिलक राज बद्रा,जोनल ऑफिस जयपुर से ऋण समाधान मुख्य प्रबंधक व पंजाब नेशनल शाखा के लोन अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
कस्वा ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा इस ओटीएस कैंप में पधारकर ऋण समाधान के तहत छूट प्राप्त कर सकते हैं,और एक मुश्त पैसे जमा करवाने पर अत्यधिक छूट प्राप्त कर सकते हैं,पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा ऐसे कैंप से ऋणीयो को अत्यधिक फायदा पहुंचता है,और गंगानगर जिले के पंजाब नेशनल बैंक के सभी ऋणी इस कैंप में समेजा कोठी पधारकर अपने बैंक के ऋण मे फायदा ले सकते है।