व्यापार मंडल भवन नईमंडी घड़साना में एनएसयूआई अनूपगढ़ के जिला अध्यक्ष मोहित भार्गव के नेतृत्व में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया तथा एक आम सभा रखी गई जिसमें काफी वक्ताओं ने संबोधित किया ।
इस अवसर परबीकाना ब्लड बैंक बीकानेर ने अपनी सेवाएं दी तथा रक्त संग्रहण किया इस अवसर पर 170 यूनिट रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया गया।
रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र तथा अल्पाहार का वितरण किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी से लोकप्रिय नेता गोविंदराम मेघवाल, छात्र प्रतिनिधि राजस्थान विश्वविधालय अभिषेक चौधरी,
महिला प्रदेशाध्यक्ष जाट महासभा नीरू चौधरी ,कमल भारद्वाज , श्रीगंगानगर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पवन नांदीवाल,पीसीसी सचिव रामदेवी बावरी , अमित सरना, विकास बिश्नोई, हेतराम ज्यानी , सुरेंद्र सिंह बराड़, सुरेंद्र सिंह मलही, राजू सेनी ,प्रकाश सिंह जोसन, कन्हैया ,दीपक कुमार गोयल, युवराज भार्गव, साहिल ठाकुर, हेतराम सिंगाठिया, आदि एनएसयूआई तथा कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।