गायक सिद्धू मूसेवाला की जवाहरके गांव के पास गोलियों मार कर हत्या, पंजाब सरकार ने कल ही हटाई थी सुरक्षा


पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मूसेवाला पर मनसा के जवाहरके गांव के पास फायरिंग हुई थी. घटना के बाद मूसेवाला को गंभीर हालत में मनसा के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। ताजा जानकारी में बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही सिद्दू मूसे वाला की मौत हो गई थी।

घटना में मूसेवाला के साथ रहे दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। विदित रहे कि पंजाब की मान सरकार ने कल ही सिद्धू की सुरक्षा हटाई थी बताया जा रहा है कि सिद्धू के पास  गनमैन थे। जिनकी संख्या कम कर दी गई थी। रविवार के वक्त सीद्धू अपने घर से मानसा के लिए अपनी थार गाड़ी में निकले थे लेकिन थार गाड़ी के जवाहर के गांव के पास पहुंचने पर आगे से किसी अज्ञात गाड़ी में आए गैंगस्टर्स ने गाड़ी रोक कर अंधाधुंध फायरिंग कर दी बताया यहां तक भी जा रहा है कि इस हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप का हाथ है वही कनाडा से जुड़े गैंगस्टर गोल्डी ने भी इस हत्याकांड की फेसबुक व सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देकर जिम्मेदारी ली है पुलिस मामले की जांच कर रही है इसके लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है।