राजस्थान में दिवाली की छुट्टी कब है? इन तारीखों को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज


इस बार राज्य में दिवाली पर 3 दिन की छुट्टी छात्रों को मिलने वाली है। अगर डेट्स की बात करें तो 31 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच ऑफिस बंद रहेंगे यानी कि इस बार राज्य में 3 दिन की छुट्टी दिवाली पर मिलने वाली है। बहुत सारे राज्यों में 1 नवंबर के अवकाश को लेकर संशय की स्थिति है लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान में 1 नवंबर को स्कूल बंद रहेंगे।

इसके अलावा 3 नवंबर को गोवर्धन पूजा का दिन है लेकिन इस दिन रविवार भी पड़ रहा है, ऐसे में इस दिन छुट्टी मिलना वैसे भी तय है। तो कुल मिलाकर राजस्थान में 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक कुल मिलाकर 4 दिन की छुट्टी छात्रों को मिलेगी।