व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन को मिली नई पावर, किसी का मैसेज भी किया जा सकता है डिलीट फॉर एवरीवन, जाने बड़े फायदे!


अगर आप किसी वॉट्सऐप ग्रुप के एडमिन हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. वॉट्सऐप आपको एक नई पावर देने जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी एक नया फीचर रिलीज कर दिया है। जिसमें ग्रुप एडमिन किसी भी मैसेज को डिलीट फॉर एवरीवन कर सकता है. हालांकि, यह फीचर केवल कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए ही है। आपके वॉट्सऐप में यह फीचर काम कर रहा है, यह जानने का एक बेहद आसान उपाय है. जिस ग्रुप के आप एडमिन हैं, उसके किसी मैसेज को डिलीट करने की कोशिश करें. अगर डिलीट फॉर एवरीवन आता है, तो आपके वॉट्सऐप पर यह फीचर उपलब्ध है

ग्रुप ए़डमिन को होगा फायदा

एडमिन डिलीट फीचर की मदद से ग्रुप एडमिन अपने वॉट्सऐप ग्रुप को बेहतर तरीके से चला पाएंगे. हालांकि, किसी मेंबर का मैसेज डिलीट करने पर चैट में ग्रुप एडमिन का नाम भी दिखेगा. इससे सबको पता चल जाएगा कि यह मैसेज ग्रुप एडमिन ने ही डिलीट किया है. यहां आप देख सकते हैं कि कोई भी मैसेज डिलीट फॉर एवरीवन कैसे किया जाता है।