दंत चिकित्सक पत्नी सहित की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव सीएचसी स्टाफ में मचा हड़कंप, स्टाफ की होगी कोरोना जांच


  • खाजूवाला/ सुखदेव सिंह।
  • खाजूवाला सीएचसी के डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। साथ आए प्रभारी की चिंता बढ़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खाजूवाला के दन्त चिकित्सक डॉक्टर मंगलवार को आई रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली।सीएचसी खाजूवाला के डॉक्टर कैलाश मौर्य ने पत्नी सहित कोरोना की जांच करवाई थी।

  • रिपोर्ट में दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जो की चिंता का विषय है। चौंकाने वाली बात बीकानेर से खाजूवाला आते समय खाजूवाला सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अमरचंद बुनकर भी साथ थे। दंत चिकित्सक की रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद सीएचसी स्टाफ में हड़कंप मच गया है वहीं मरीजों की चिंताएं भी बढ़ गई है। जानकारी मिली है कि अब सीएचसी खाजूवाला के समस्त स्टाफ की जांच की जाएगी।