राशिफल : सिंह राशि वालों को नौकरी-चाकरी में इजाफा होगा, पढ़ें सभी राशियों का हाल

rasi

ग्रहों की स्थिति

  • मंगल मेष राशि में हैं। राहु मिथुन राशि में हैं। शुक्र कर्क राशि में हैं। सूर्य और बुध सिंह राशि में हैं। धनु राशि में गुरु और केतु हैं। मकर राशि में शनि हैं। चंद्रमा कुंभ राशि के बने हुए हैं। गुरु और शनि अभी भी वक्री गति से चल रहे हैं। शुक्र और राहु का संक्रमण खत्‍म हो चुका है। अब ये अलग-अलग हो चुके हैं। मंगल और सूर्य स्‍वग्रही हैं। जनमानस धीरे-धीरे अच्‍छे दिनों की ओर बढ़ रहा है। एहतियात बरतें। ईश्‍वर में आस्‍था रखें। सब ठीक हो जाएगा।

राशिफल

  • मेष-मानसिक और शारीरिक स्थिति कई दिनों से बहुत बेहतर चल रही है। आर्थिक स्थिति भी पिछले एक दिन से अच्‍छी हो रही है। आज के दिन भी बहुत अच्‍छी है। धनागमन होता रहेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। कुल मिलाकर बड़ी अच्‍छी स्थिति है। ऊपर से आप कर्मठ व्‍यक्ति हैं। कर्मशील व्‍यक्ति हैं। प्रयत्‍नशील व्‍यक्ति है। सब कुछ अच्‍छा हो रहा है। भगवान सूर्यदेव को जल देते रहें।

  • वृषभ-शारीरिक स्थिति पहले से बेहतर हो गई है। मानसिक स्थिति पहले से बेहतर चल रही है। व्‍यवसायिक स्थिति चंद्रमा के दशम भाव में जाने की वजह से अच्‍छी चल रही है। कुल मिलाकर हर दृष्टिकोण से आप अच्‍छे चल रहे हैं। लेकिन जो दशमेश हैं, जो व्‍यवसायिक स्थिति के मालिक हैं वे अभी वक्री हैं। शनै: शनै: आप आगे बढ़ेंगे। आपमें कर्म करने की अद्भुत क्षमता है। आप कर्मशील और बुद्धि‍मान व्‍यक्ति हैं। गणेश जी की उपासना करते रहें और अच्‍छा होगा।

  • मिथुन-लग्‍नेश आपके तृतीय भाव में हैं जो आपको बलशाली बना रहे हैं। प्रेम की स्थिति धनागमन की तरफ चली गई है। ये भी अच्‍छी स्थिति है। लग्‍न का राहु पेट से सम्‍बन्धित परेशानी देते रहते हैं। चंद दिनों की बात है वो भी ठीक हो जाएंगे। प्रेम और शारीरिक स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक स्थिति के मालिक गुरु अभी वक्री हैं। थोड़ा वक्‍त लग रहा है लेकिन धीरे-धीरे अच्‍छा होता जा रहा है। चंद्रमा के नवम भाव में होने की वजह से भाग्‍यवर्धक दिनों का निर्माण हो रहा है लेकिन मान-सम्‍मान पर ठेस न लगे, इसका ध्‍यान रखिएगा। वैसे भी आप इस मामले में बड़े संवेदनशील व्‍यक्ति हैं। इन सब चीजों का बहुत ख्‍याल रखते हैं। मां काली की उपासना करते रहें।

  • कर्क-लग्‍नेश के अष्‍टम भाव में जाने की वजह से कुछ परेशानियां हैं। चोट लग सकती है किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा ध्‍यान रखने की आवश्‍यकता है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। रोजगार की स्थिति अच्‍छी है। ये सारी स्थितियां ठीक हैं। भगवान शिव की अराधना करते रहें। अपने शरीर में जल की कमी न होने दें। कम पानी पीने की आदत के चलते आपको समस्‍या हो सकती है। इस पर ध्‍यान दें। यदि शरीर में जल स्‍तर सही रहेगा तो चंद्रमा भी मजबूत होगा।

  • सिंह-जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी में इजाफा होगा। स्‍वास्‍थ्‍य में लाभ होगा। प्रेम की स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है। प्रेम के मालिक वक्री हैं। इस पर ध्‍यान देकर चलें। हालांकि आपको कुछ अधिक समस्‍या नहीं होगी। शनिदेव की अराधना करते रहें।

  • कन्‍या-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे लेकिन थोड़ा डिस्‍टर्बेंस रहेगा। हालांकि कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा मध्‍यम है। लग्‍नेश अपने घर से द्वादश भाव में हैं। प्रेम की स्थिति भी बहुत अच्‍छी नहीं चल रही है। रोजगार की स्थिति भी बहुत अच्‍छी नहीं चल रही है। लेकिन सब कुछ पर आपका अक्‍लमंद होना, तीक्ष्‍ण बुद्ध‍ि का मालिक होना फायदेमंद रहेगा। शनिदेव की अराधना करें।

  • तुला-भावुकता से नुकसान हो सकता है। इस पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। लिखने-पढ़ने की शुरुआत कर सकते हैं। आप आगे बढ़ सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति मध्‍यम चलेगी। थोड़ा बचकर पार करने की आवश्‍यकता है। वैसे आप सब कुछ बैलेंस कर ले जाते हैं। बहुत घबड़ाने की आवश्‍यकता नहीं है। मां काली की अराधना करें।

  • वृश्चिक-आपमें इस समय एक सकारात्‍मक उर्जा आ गई है। लग्‍नेश के षष्‍ठ भाव में होने से आपकी तबीयत थोड़ा डिस्‍टर्बिंग है लेकिन कोई नुकसान नहीं होगा। परेशान न हों। एहतियात बरतें, लाल वस्‍तु पास रखें। प्रेम की स्थिति थोड़ी मध्‍यम अभी चल रही है लेकिन रोजगार में आप तरक्‍की कर रहे हैं। बजरंग बाण का पाठ करते रहें।

  • धनुभाइयों, मित्रों का साथ होगा। इस वजह से आप जीवन में तरक्‍की करते हुए दिख रहे हैं लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य पर जरूर ध्‍यान दें। लग्‍नेश के वक्री होने के कारण इम्‍यून सिस्‍टम अभी डाउन होगा। इसका ध्‍यान रखें। कर्मठता आपमें है। निर्णय लेने की क्षमता बड़ी कठोर है आपमें इसलिए रिस्‍क लेकर भी आप आगे बढ़ जाएंगे। प्रेम और व्‍यापारिक स्थिति अच्‍छी है। स्‍वास्‍थ्‍य पर केवल ध्‍यान देने की जरूरत है। वह भी बहुत जल्‍दी ठीक हो जाएगा। धैर्य रखें। पीली वस्‍तु पास रखें।

  • मकर-धनागमन होता रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। अभी पैसे बटोरिए। निवेश के लिए अच्‍छा समय नहीं है। प्रेम की स्थिति सुधार में आ गई है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छा समय आ गया है। आप कठोर निर्णय को भी सरल बनाकर लागू करते हैं। यह आपकी जो अद्भुत क्षमता है, यह हमेशा काम आएगी। मां काली की अराधना करते रहें।

  • कुंभ-चार चांद लगा हुआ है जीवन में। सुकुमरता बनी हुई है। नायक-नायिका की चमक आपमें आ गई है। बस स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और व्‍यवसायिक स्थिति अच्‍छी है। आप विशाल हैं और विशाल होने में थोड़ा वक्‍त लगता है इसलिए आपको थोड़ी देर से उपलब्धियां मिलती हैं। घबड़ाएं नहीं। गणेश जी की वंदना करते रहें।

  • मीन-बेवजह भी चिंतित हो सकते हैं। काल्‍पनिक भय आपको परेशान कर सकता है। प्रेम में थोड़ी दूरी महसूस करेंगे लेकिन यह बहुत जल्‍दी नजदीकी में बदल जाएगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, व्‍यापार ठीक, प्रेम दूर है। आज के दिन थोड़ा बचकर चले। वक्‍त के साथ आपके निर्णय अच्‍छे हो जाते हैं इसलिए कोई समस्‍या की बात नहीं है। गणेश जी की अराधना करते रहें।