दुकान के ताले खोलकर सात लाख रूपये का सामान चोरी, मामला दर्ज


  • बीकानेर/1 सितम्बर
  • दुकान के ताले खोलकर सात लाख रूपये के सामान चोरी करने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में परिवादी प्रवीण अग्रवाल पुत्र रेखचंद निवासी धोबी तलाई ने कोटगेट थाने में अज्ञात लोगों के विरूद्व मामला दर्ज करवाया हैं।परिवादी ने बताया कि घटना 29 अगस्त से 31 अगस्त के बीच की हैं।

  • परिवादी ने बताया कि उसकी इलेक्ट्रानिक सामान की दुकान हैं। उसी के गोदाम में से किसी ने ताले खोलकर सात लाख रूपयें के कूलर कोई अज्ञात व्यक्ति ले गया हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नही मिल पाई हैं क्योंकि अंदेशा लगाया जा रहा हैं कि ताले खोलकर सामान ले जाने वाले को सब कुछ पता होगा तभी ताले खोलकर ही चोरी की गई हैं। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शंकरलाल को सौंपी हैं।