राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आज सामने आई उनकी जांच रिपोर्ट में चिकित्सकों ने उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की। इसके बाद राठौड़ ने स्वयं ट्वीट करते हुए ये जानकारी सार्वजनिक की।
संपर्क में आये
कई नेता-कार्यकर्ता-आमजन
राठौड़ के कोरोना संक्रमित पुष्टि होने ने बाद उन तमाम नेता-कारकर्ता और आमजन को सकते में ला दिया है जो पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आये हैं। दरअसल, राठौड़ हाल ही में पार्टी के हल्ला बोल सहित अन्य कई कार्यक्रमों में शरीक हुए हैं। वे हाल ही में चुरू और हनुमानगढ़ दौरे से जयपुर लौटे थे।
पुत्र भी हो चुके हैं संक्रमित
पिछले दिनों राठौड़ के पुत्र पराक्रमभी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। हालांकि फिलहाल वे अब स्वस्थ हो चुके हैं। लेकिन पुत्र के स्वस्थ होने के कुछ दिन बाद ही पिता के कोरोना संक्रमित होने की खबर ने परिवार में भी चिंताएं बचा दी हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों कांग्रेस-भाजपा सहित अन्य दलों के कई नेता भी कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं।