
बिजली, पेयजल व पशुचारा की किल्लत से खाजूवाला विधानसभा में जनता परेशान, सरकार कुंभकर्णी नींद में सो रही- डॉ विश्वनाथ मेघवाल
खाजूवाला Rajasthan live 24×7।
पूर्व संसदीय सचिव डॉ विश्व्नाथ मेघवाल ने कहा कि खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में आमजन ,किसान बहुत परेशान है जिसका एक ही कारण है कि आबादी क्षेत्र में पेयजल किल्लत लोग बदबूदार पानी पीने को मजबूर हैं।
(खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में बदबूदार पानी से भरी डिग्गियो का निरीक्षण करते पूर्व संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल व अन्य जनप्रतिनिधि)
विधानसभा के सेंकडो गांव पानी की किल्लत से जूझ रहे है । वही बिजली की अघोषित आठ से दस घण्टे की कटौती से लोग परेशान है इसका भी कोई स्थाई समाधान नही है।
डॉ मेघवाल ने बताया कि पशुपालक व किसान पशु चारे के अभाव से परेशान है ओर सरकार को हर पंचायत लेवल पर पशु चारा केंद्र खोलने चाहिए जिससे यहां का पशुपालक अत्यधिक महंगा चारा लेने से राहत मिले।
उन्होंने कहा कि खाजूवाला विधानसभा की जनता हर तरह से त्रस्त है इस को लेकर पूर्व विधायक डॉ मेघवाल ने कलेक्टर बिकानेर को अवगत करवा कर कहा कि जल्द से जल्दसमस्याओं का समाधान कर आम जन को राहत पहुंचाए। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल बिरड़ा, राकेश सहोत्रा, प्रशान्त बिश्नोई, अमित ज्याणी, रवीश किलानिया आदि उपस्थित रहे।


