बीकानेर ग्राम विकास अधिकारी संघ के चुनाव हुए सम्पन्न,कार्यकारिणी में प्रजापत ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत


बीकानेर Rajasthan live 24×7। ग्राम विकास अधिकारी उपशाखा बीकानेर की कार्यकारिणी के चुनाव बुधवार को संपन्न हुए। चुनाव में ग्राम विकास अधिकारी लक्ष्मी नारायण प्रजापत को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

निर्वाचन अधिकारी सुभाष पोटलिया ने बताया कि बीकानेर उपशाखा के चुनाव सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव निर्विरोध संपन्न होने पर सभी सदस्यों ने प्रसन्नता जाहिर की। निर्विरोध चुनाव में बीकानेर ब्लॉक अध्यक्ष पद पर ग्राम विकास अधिकारी लक्ष्मी नारायण प्रजापत, ब्लॉक मंत्री ब्लॉक मंत्री गजेंद्र रामावत,जिला प्रतिनिधि सुरेश कुमार व सदस्य के रूप में अशोक कुमार, फलक शेर, राजाराम चौधरी मनोनीत किए गए।