बीकानेर में इन दिनों वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा है। दिनोंदिन लोगों के बीच में वारदाते कर दहशतगर्द लोग फरार हो रहे हैं ऐसे में आम नागरिक दहशत में हैं।
अभी शाम की ताजा घटना रेलवे ग्राउंड बीकानेर के पास की बताई जा रही है जहां पर एक युवक के सिर पर चोट पहुंची है वहीं युवक को गोली मारकर घायल किया गया है।
घटना के बाद युवक की हालत गंभीर हो गई है जिसे पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है जानकारी मिली है कि पुलिस भी वहां पर पहुंच गई है मामले की जांच की जा रही है। यह वारदात क्यों हुई इसके पीछे किसका हाथ था किन कारणों से हुई कई बातों का खुलासा थोड़ी देर बाद होगा।