बीकानेर जिले में कोरोनाका ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए लोगों में अभी भी जागरूकता की कमी है। रविवार सुबह आई रिपोर्ट में बीकानेर जिले में तीन कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं।
दिनोंदिन कोरोना के बढ़ते मरीजों की तादाद को देखते हुए जहां राजस्थान सरकार भी अलर्ट पर आ गई है तो वहीं अब लोगों को मास्क व सेनीटाइजर की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई है।
खांसी जुकाम गले में खराशबुखार से पीड़ित व्यक्ति को तुरंत कोविड-19 कर आनी चाहिए ऐसे मामूली में ना लें। वैक्सीन की दोनों डोज अब अनिवार्य कर दी गई है 31 जनवरी इसका अंतिम समय दिया गया है। 1 फरवरी से बिना वैक्सीन दोनों डोज लिए व्यक्ति को घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा।