आपदा में अवसर : रेस्टोरेंट ठप हुआ तो शराब की तस्करी करने लगा संचालक, देखे खबर


 

बीकानेर। कोरोना गाइडलाइन का उल्लघंन करने और अवैध रूप से रेस्टोरेंट में बीयर बार पर कार्रवाई की है। यह कार्रवाई सदर पुलिस थाने की टीम ने रामफूल मीणा के नेतृत्व में की गयी है। रामफूल मीणा से मिली जानकारी के अनुसार तीर्थम चौराहे से भुट्टों के चौराहे जाने वाले रास्ते पर बने न्यू हवेली रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी। जिस पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 40 पेटी देशी शराब,12 पेटी बीयर,अग्रेजी शराब को जप्त किया है। पुलिस ने मौके से अश्वनी नाम के युवक को भी गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार यह रेस्टोरेंट अश्वनी का ही है।