
गर्मी में पानी की किल्लत को लेकर राजस्थान लाइव 24×7 न्यूज की टीम ने भेजे पानी के टैंकर
बीकानेर
शहरी क्षेत्र में नहरी पानी की आपूर्ति अभी तक बंद है। शहरी क्षेत्र में जल संकट होने के मामले में राजनीति शुरू हो गई है। पूरे प्रकरण में टीम राजस्थान लाइव न्यूज सक्रिय हो गई है। जल संकट का हवाला देते हुए टीम में रिपोर्टर मयंक स्वामी और विशाल स्वामी ने पांच निशुल्क टैंकरों से पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी। 
सेवा का शुभारंभ करते हुए टैंकर्स को शहर के अलग-अलग इलाकों में भेजा गया। मयंक ने बताया के आज शहरवासी बिजली और पानी की किल्लत को लेकर बहुत परेशान है। आए दिन समाचार पत्रों में पानी की किल्लत को लेकर जनता की समस्या विकराल रूप लेती नजर आ रही है। यह भी कहा है कि जनता आए दिन शहर में जाम तक लगाने को मजबूर है। टीम राजस्थान लाइव 24X7 न्यूज द्वारा शहर के ऐसे मुहल्लों और कालोनियों में टैंकर से पानी की सुविधा उपलब्ध कराई गई जहां जनता पानी की समस्या से जूझ रही है।


