बीकानेर शहर में कल 18+ आयुवर्ग का नही होगा वैक्सीनेशन, जाने वजह


बीकानेर, 26 मई । कोविड संक्रमण की रोकथाम हेतु जारी टीकाकरण अभियान के तहत बीकानेर शहर में गुरुवार को 18+ आयुवर्ग का वैक्सीनेशन नहीं किया जाएगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सीएचसी पूगल, हदां, गजनेर व लूणकरणसर में कुल 200 डोज के लक्ष्य के साथ 18+ का टीकाकरण होगा। इन स्थानों पर कोविशील्ड वैक्सीन उपलब्ध रहेगी। टीकाकरण के लिए ऑनलाइन स्लॉट/अप्वाइंटमेंट बुकिंग बुधवार रात 9 बजे खुलेगी।