बीकानेर जिला कलेक्टर बीकानेर द्वारा जारी आदेश से शहर के लगभग 80 मित्र संचालकों पर पड़ रहा है भारी इस कोरोना महामारी के बीच अपनी दुकाने बंद कर सरकारी आदेश की पालना करने हेतु इस विपरीत परिस्थिति में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को सफल बनाने हेतु विभिन्न सरकारी कार्यालयों में ई मित्र संचालक ड्यूटी दे रहे हैं ड्यूटी के बदले उन्हें क्या प्रतिफल मिलेगा कितना मिलेगा या फिर नहीं मिलेगा यह अभी स्पष्ट नहीं है फिर भी सरकार के आदेशों को मानते हुए अपनी उपस्थिति सरकारी कार्यालयों में दर्ज करवा रहे हैं यही नहीं अपने संपूर्ण मशीनरी को जैसे कंप्यूटर प्रिंटर इंटरनेट स्टेशनरी सहित सुबह 9:00 बजे से 6:00 बजे तक योजना का लोगों को लाभ मिल सके ऐसा प्रयास कर रहे हैं लेकिन विडंबना तो यह है कि कुछ स्थानों पर ईमित्र संचालक स्वयं वह अपनी संपूर्ण मशीनरी को लेकर सरकारी कार्यालयों में इस गर्मी के मौसम में खुले आसमान के नीचे पेड़ की छाया में बैठे हैं इस प्रकार का व्यवहार बेहद निंदनीय है इन संपूर्ण विषय पर जिला प्रशासन को उनका संज्ञान लेना चाहिए इन्हें उचित स्थान व मानदेय निर्धारित करना चाहिए जिससे इनकी वित्तीय स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव ना पड़े|