
ACB की कार्रवाई:ठेकेदार के बकाया बिलों को पास करने की एवज में कुचामन पालिका का JEN मांग रहा था रिश्वत, 12 हजार रूपये लेते पकड़ा
नागौर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) सीकर टीम द्वारा शुक्रवार को जिले के कुचामन में कार्यवाही करते हुए नगर पालिका कुचामन में कार्यरत JEN कमलेश कुमार चौधरी को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सीकर के DSP जाकिर अख्तर ने बताया कि परिवादी ठेकेदार नोलाराम ने में यह शिकायत दी थी कि उसके द्वारा नगरपालिका कुचामन क्षेत्र में विकास कार्यों का वर्क आर्डर मिला हुआ था जो उसके द्वारा नियत समय में पूरे कर दिए गए एवं उसका लगभग 80 हजार रुपए राशि का बिल बकाया था। इस राशि को पास करने की एवज में JEN कमलेश कुमार चौधरी 12 हजार की रिश्वत की मांग कर रहे हैं।
एक दिन पहले भी ACB टीम ने ट्रेप करने का किया प्रयास
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिदेशक बीएल सोनी व अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एमएन के निर्देशन में सीकर DSP जाकिर के नेतृत्व में एक दिन पहले उक्त उक्त मांग का सत्यापन करवाने का प्रयास किया गया था पर आरोपी JEN ने रिश्वत उस दिन रिश्वत की राशि नहीं ली।
नगरपालिका कार्यालय में किया ट्रेप
इसके बाद आज शुक्रवार को सीकर DSP जाकिर के नेतृत्व में परिवादी की मांग का सत्यापन करवाया गया और ट्रैप कार्रवाई के दौरान कुचामन नगरपालिका परिसर में परिवादी ठेकेदार नोलाराम से JEN कमलेश कुमार चौधरी को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया एवं अभी अग्रिम कार्रवाई जारी है।
अब नागौर एसीबी टीम पहुंची आरोपी के घर
सीकर एसीबी टीम द्वारा कुचामन नगरपालिका में JEN की ट्रेप कार्यवाही के बाद अब नागौर ACB टीम भी हरकत में आ गई है और जायल के खनवर गाँव में आरोपी कमलेश के घर पहुंची है,जहां अभी तलाश चल रही है।


