बीकानेर में होने लगी कालाबाजारी, दुकानदारों ने गुटखों सहित इन चीज़ों की रेट कर दी दोगुनी


  • बीकानेर। कर्फ्यू की घोषणा के बाद बीकानेर शहर में कालाबाजारी शुरू हो गई है,
    आज शाम 6 बजे से पूरा मार्केट बन्द हो जाएगा जो सोमवार सुबह खुलेगा, इसका फायदा अब दुकानदार उठा रहे है।
    शहर में कुछ दुकानदारों ने 5 रुपये में बिकने वाले गुटखे तानसेन, जाफरी व अन्य की रेट दोगुनी कर 10 रुपये में बेच रहे है। इसके अलावा शहर में कुछ दुकानदार राशन के सामान,पान मसाला, जर्दे और सिगरेट के भी भाव बढ़ा कर बेच रहे है।
  • कोटगेट पर बड़ी होलसेल की दुकानों में जमकर भीड़ लगी है जहां पर कोरोना गाइडलाइन की भी धज्जियां उड़ रही है। अब देखते है प्रशासन ऐसे दुकानदारों के खिलाफ क्या सख्त कदम उठता है..?