नाबालिग के मां बनने पर हुआ रेप का खुलासा,पढ़े खबर


  • तारानगर (चूरू) सात्यू गांव की 16 वर्षीय नाबालिग ने 11 अप्रैल को तारा नगर के सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया तो परिवार वालों के हाथ-पैर फूल गए। जब बेटी से पूछताछ की गई तो उसने अपने साथ हुए रेप की कहानी बयां की। इसके बाद पिता की शिकायत पर गांव के ही युवक के खिलाफ शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज की गई।

    पेट में रहता था दर्द

    पुलिस के अनुसार, सात्यू गांव के एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि उसकी 16 साल लड़की गांव के ही स्कूल में पढ़ती है। उसे पिछले काफी समय से पेट में दर्द रहता था। पूछने पर बताया कि पेट में लीवर की समस्या है, जिसके कारण पेट फूल गया है।

    11 अप्रैल को लाया गया अस्पताल

    11 अप्रैल को उसके पेट में काफी तेज दर्द हुआ। उसे तारा नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया। यहां उसने लड़के को जन्म दिया। यह देख परिवार वाले भी हैरान रह गए। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि करीब 8-9 माह पहले वह स्कूल से लौट रही थी। उसी दौरान गांव के ही सुमेर पुत्र गोरधन नायक ने उसे घेर लिया। ढाणी से आगे ले जाकर दुष्कर्म किया। डर के चलते उसने किसी को कुछ नहीं बताया। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।