RJ : हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता ॐ की पताका लगाने पहुंचे कलेक्ट्रेट परिसर


  • बीकानेर/कमल स्वामी/4 अगस्त
  • हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता संगठन प्रमुख जेठानंद व्यास के नेतृत्व में कलेक्टर परिसर में ॐ की पताका लगाने पहुंचे। जय श्री राम का नारा लगाते हुए सभी कार्यकर्ता कलेक्टर परिसर में मौजूद सभी सर्किल पर ॐ की पताका लगाई। कार्यकर्ता कलेक्टर परिसर के चारों तरफ नारे लगाते हुए निकले और सरकारी विभाग के परिसर को छोड़कर लगभग सभी जगह ॐ की पताका लगाई । पूरे कार्यक्रम में दुर्गा शंकर आचार्य, अंकित भारद्वाज बजरंग तवर, अनिल आचार्य ,बीडी आचार्य, रवि आचार्य, जगबीर शर्मा, नितिन मारू आदि बड़ी संख्या में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मौजूद थे।