
खाजूवाला में इडेन गैस के खाली 60 सिलेंडर सहित वाहन जब्त चालक फरार,जानिए यह है पूरा मामला!
खाजूवाला।अवैध एलपीजी बिक्री की शिकायत पर कालूवाला गैस एजेंसी की शिकायत पर जिला रसद अधिकारी भागूराम महला ने थाना खाजूवाला में एक वाहन को रुकवा दिया। जिला रसद अधिकारी भागूराम मेहला ने बताया कि इसके बाद प्रकाश प्रवर्तन निरीक्षक पवन कुमार को जांच के लिए मौके पर भेजा गया। मौके पर प्रवर्तन निरीक्षक पवन सुथार खाजूवाला थाने पहुंचे और पूछताछ व जांच की अग्रिम कार्रवाई की। पूछताछ करने पर बघाराम गोदारा पुत्र भीखाराम गोदारा ने स्वयं को वाहन का स्वामी बताते हुए कहा कि उनका वाहन राव भारत गैस एजेंसी खाजूवाला के आपूर्ति वाहन के रूप में अधिकृत है।
भारत गैस एजेंसी के मालिक राव मौके पर पेश नहीं हुए। मौके पर खड़ी एक गाड़ी में घरेलू इस्तेमाल के 60 इंडेन के खाली सिलेंडर दो कतारों में रखे मिले। पूछताछ में बाघाराम ने बताया कि वाहन का चालक निर्मल चला रहा था जो मौके से गायब था। गाड़ी में भरे सिलेंडर के बारे में पूछने पर बताया- खाजूवाला तहसील के उपभोक्ताओं से लिया। उक्त सिलेंडर कहां से और किन उपभोक्ताओं से प्राप्त किया गया है। इस संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने और दस्तावेज नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई। यहां तक कि गाड़ी में गेट पास और कैश मेमो भी नहीं मिला। उन्होंने बताया कि चूंकि उक्त वाहन भारत गैस की एजेंसी में सिलेंडर वितरण के लिए अधिकृत है। लेकिन प्रथम दृष्टया उसमें बिना वैध दस्तावेज के इंडेन गैस सिलिंडर पाए जाने का मामला संदिग्ध पाया गया, अन्य एलपीजी इंडेन सिलिंडर का अवैध परिवहन करने वाले वाहन से 60 सिलिंडर जब्त किए गए।
जाखड़ इंडेन गैस सर्विस को खाजूवाला को सौंप दिया गया, वाहन को जब्त कर थानाध्यक्ष, थाना खाजूवाला को सौंप दिया गया। इस संबंध में जांच की जा रही है कि उक्त वाहन से इंडेन सिलेंडर किस जगह से लाया गया था, ये सिलेंडर किस गैस एजेंसी के हैं और वाहन से कहां ले जा रहे थे। जब्त सिलेंडर वाले वाहन का प्रकरण आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 6ए के तहत अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा। जिला रसद अधिकारी भागूराम महला ने बताया कि इस संबंध में राव भारत गैस एजेंसी के वाहन में किसी अन्य कंपनी का एलपीजी सिलेंडर मिलना संदिग्ध लग रहा है, संबंधित गैस एजेंसी की भूमिका की जांच की जा रही है।


