RJ : कोरोना पॉजिटिव आए भाई की कलाई पर बहन नहीं बांध सकी राखी, तो भाई बनकर आगे हाथ बढाया – मनीष पारीक (प्रेस फोटोग्राफर)


    • बीकानेर/कमल स्वामी/4 अगस्त 
    • कल राखी का त्योहार था l  इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांध उसकी लंबी उम्र की दुआ करती है. लेकिन कोरोना के इस दौर में कई बहन ऐसी हैं जो भाई या बहन कोरोना से संक्रमित होने की वजह से अपने भाई की कलाई पर राखी नहीं बांध सकतीं I  इतना ही नहीं, हॉस्पिटल में लगातार कोरोना के मरीजों की जान बचाने वाले डॉक्टर अपने घर न जा पाने की वजह से यह त्योहार नहीं मना पा रहे हैं I देश के कोने-कोने से कई ऐसी मार्मिक तस्वीरें आईं जिसमें कहीं बहन ने अस्पताल में भाई के लिए राखी भेजी तो कहीं वीडियो कॉल से बहनों ने अपने रिश्ते को जीवंत किया l

  • एक ऐसी ही खबर बीकानेर के कोविडअस्पताल से सामने आई जहां भर्ती कोरोना मरीज भाई को बहन ने  कोविड वार्ड में  राखी भेजी I पॉजिटिव भाई तक पहुंची राखी पहुंची तब  मनीष पारीक प्रेस फोटोग्राफर जब  फोटो कवर करने में पहुंचे  तो गीता देवी आचार्य बोली – अपने भाई को आज चाहकर भी राखी कलाई पर नहीं बांध पाई मनीष भईया आप मेरा अधूरा काम पूरा कर दो अपनी कलाई पर राखी बंधवा कर। तो मनीष पारीक ने भी खुशी खुशी अपना हाथ आगे बढ़ा दिया। ये रिश्ता है प्यार का सम्मान का, दिल को सुकून मिला। रक्षाबंधन के इस पावन त्योहार को भाई-बहनों ने खुशी-खुशी मनाया I