शिक्षक दिवस पर मुंह मीठा करवा कर भाजपा युवा नेता ने गुरु का लिया आशीर्वाद


  • खाजूवाला (सुखदेव सिंह)
  • शिक्षकों का छात्रों के जीवन में खास महत्व होता है और एक शिक्षक के बिना छात्र का जीवन अधूरा माना जाता है. हालांकि, इस बार कोरोनावायरस के चलते देशभर के स्कूल बंद ही रहेंगे, इसलिए इस बार स्कूलों में कार्यक्रम नहीं हो सकेंगे। सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन के पालन करते हुए शनिवार को खाजूवाला के भाजपा युवा नेता सुमेर सिंह सोढा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जहां ली उस शारदा विधा निकेतन विद्यालय 20 बीडी पहुंचे। वहां विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रवण कुमार ढुंढाड़ा व शिक्षक भागीरथ भाटिया से मिलकर शिक्षक दिवस के पर्व पर मुह मीठा करवा के गुरु का आशीर्वाद लिया।