बीकानेर के एक कलयुगी बेटे ने जिन्दगी की सीख देने वाली अपनी मां को ही मौत की नींद सुला दी। मामला कोलायत तहसील के जयमलसर गांव का है। जहां एक नशेड़ी बेटे ने अपनी दिव्यांग मां की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय रूपा देवी सोनी की उसी के पुत्र तुलछाराम ने नशे की हालत में चाकू मार कर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि तुलछाराम नशे का आदि है और लंबे समय से नशा करके अपनी दिव्यांग मां से झगड़ा करता है।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है।