पूनरासर हनुमानजी का मंदिर भी 30 सितंबर तक बंद ,पुजारी ट्रस्ट ने जिला प्रशासन के साथ बैठक में लिया निर्णय


  • बीकानेर।
  • सालासर हनुमानजी मंदिर के बाद अब पूनरासर हनुमानजी का मंदिर भी 30 सितंबर तक बंद रहेगा। यह निर्णय पूनरासर हनुमान जी पुजारी ट्रस्ट द्वारा लिया गया है। ट्रस्ट के मंत्री महावीर बोथरा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर 7 सितंबर को धार्मिक स्थल खुल रहे हैं। लेकिन जिस तरह कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे है उसको देखते हुए पुजारी ट्रस्ट ने जिला प्रशासन के साथ बैठक की। इस बैठक में पुजारी ट्रस्ट द्वारा निर्णय लिया गया कि 30 सितंबर तक पूनरासर हनुमानजी का मंदिर दर्शनार्थियों के लिए बंद रहेगा।