खाजूवाला पुलिस ने एनडीपीएस के तहत कार्रवाई करते हुए दो युवकों को डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। खाजूवाला पुलिस थाना अधिकारी अरविंद सिंह शेखावत ने बताया कि रात्रि पुलिस गश्त के दौरान दो युवकों को अवैध डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है।
इसके अलावा एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है मिली जानकारी के अनुसार खाजूवाला निवासी गोविंद तरड व मनोज को 18 किलो अवैध डोडा पोस्त सहित पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान गिरफ्तार किया है। जिन पर एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की गई है।
गौरतलब रहे कि खाजूवाला सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यहां पर नशे की सप्लाई बड़ी मात्रा में होती है। धीरे-धीरे खाजूवाला नशे का गढ़ बनता जा रहा है।