आपसी रंजिश के चलते की मारपीट युवक हुआ घायल


खाजूवाला।

  • खाजूवाला ।खाजूवाला के मीणा मार्केट में स्थित दुकान पर एक युवक को लगभग दर्जनभर के युवकों ने बुरी तरह से पीटा।जिससे युवक घायल हो गया जिसे खाजूवाला सीएचसी में भर्ती करवाया गया।

 

  • जानकारी मिलने के बाद खाजूवाला पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया।मिली जानकारी के अनुसार मीणा मार्केट में कार्य करने वाले वार्ड नंबर 22 खाजूवाला निवासी तेजाराम भील को कुछ युवकों ने गुरुवार शाम को मिलकर बुरी तरह से पीट दिया। मारपीट की वजह आपसी रंजिश होना बताया गया है।