
दिसंबर में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, ‘ला नीना’ दिखाएगा असर
चूरू का तापमान कम :
मौसम विभाग के आंकड़ों को देखा जाए तो राजधानी सहित अन्य जगहों पर बीते एक सप्ताह में कई शहरों का न्यूनतम तापमान 4 से 7 डिग्री तक गिरा है। मौसम विभाग ने नवंबर के पहले सप्ताह में सर्दी बढऩे के आसार हंै, जबकि दिसंबर में कड़ाके की सर्दी पडऩे का अनुमान जताया जा रहा है। ला नीना का प्रभाव दिसंबर से दिखने को मिलेगा। प्रदेश में इन दिनों सबसे अधिक सर्द चूरू रहा है। यहां का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा चुका है। जयपुर में भी तापमान गिरने से लोगों को सुबह-शाम ठंड का अहसास होने लगा है। जयपुर मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि नवंबर के पहले सप्ताह में तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज होना तय है। इससे चूरू, पिलानी सहित कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य भी जा सकता है।
पश्चिमी विक्षोभ से भी बढ़ेगी सर्दी :
आगामी दिनों में हिमाचल, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की स्थिति में प्रदेश में सर्दी का बढऩा तय है। साथ ही प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ भी सर्दी बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। पश्चिमी विक्षोभ के आने से ही प्रदेश में मावठ होगी, जो खेती के लिए अनुकूल रहेगी।
प्रमुख जगहों का तापमान प्रदेश में प्रमुख जगहों के तापमान में गुरुवार को जयपुर का अधिकतम तापमान 32.7, न्यूनतम 17.1, अजमेर में अधिकतम 31.8, न्यूनतम 14.6, कोटा में अधिकतम 33.5, न्यूनतम 16.3,जोधपुर में अधिकतम 33.2, न्यूनतम 15.2, बीकानेर में अधिकतम 35.0 न्यूनतम 17.0, उदयपुर डबोक का अधिकतम 30.6, बाड़मेर का अधिकतम 34.6, न्यूनतम 17.3, जैसलमेर का अधिकतम 34.6, न्यूनतम 18.2, भीलवाड़ा का अधिकतम 31.2, न्यूनतम 12.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।


