चित्तौडग़ढ़ . जिले के निम्बाहेड़ा क्षेत्र के मांगरोल के निकट पेट्रोल पम्प के निकट खड़े चार ट्रकों में भीषण आग लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। आग फैलने के अंदेशे से लोगों में दहशत का माहौल हो गया। सीमेंट फैक्ट्री और जिला मुख्यालय से दमकल वहां पहुंची। दमकलों ने कई फेरे करके मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि कोई जन हानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार पेट्रोल पम्प के निकट ट्रक खड़े थे। एक के बाद एक ट्रक में आग फैल गई। इससे वहां दहशत की स्थिति हो गई। लपटें दूर तक दिखाई दे रही थी। लोगों ने अपने स्तर पर आग पर बुझाने का प्रयास किया। लेकिन काबू में नहीं आने पर वंडर सीमेंट, जेके सीमेंट निम्बाहेड़ा और आदित्य सीमेंट शम्भूपुरा से दमकल वहां पहुंची। जिला मुख्यालय से भी दमकल मंगवाई गई। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से नुकसान हुआ। दमकल चालक देवी लाल रेगर, फ ायरमेन अशोक शर्मा, कालूलाल मीणा ने आग पर काबू पाया।