
श्री सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज का 30KYD धाम पर 13 वां विशाल जागरण आज
खाजूवाला, श्री सत्यवादी वीर तेजाजी मंदिर 30 केवाईडी खाजूवाला में 13 वां विशाल जागरण व विशाल मेले का आयोजन आज 3 सितंबर शनिवार शाम को होगा।पुजारी रामेश्वर लाल गोदारा ने बताया कि श्री सत्यवादी वीर तेजाजी मंदिर 30 केवाईडी में हर वर्ष की भांति इस बार भी 13 वां विशाल जागरण एवं विशाल मेले का आयोजन 3 सितंबर शनिवार को किया जाएगा। गोदारा ने बताया कि शनिवार सुबह 9:15 बजे कलश यात्रा, 11:15 बजे सत्संग और 12.15 बजे बुंगरी माता मूर्ति स्थापना, विशाल भण्डारा चलेगा और रात्री को श्री सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज का विशाल जागरण का आयोजन होगा। जिसमें जयपुर से पूजा शर्मा एण्ड पार्टी, भामटसर नोखा से दलीप रामावत एण्ड पार्टी, नागौर से महावीर सांखला एण्ड पार्टी, खाजूवाला से मुकेश गिला के द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही विष्णु राजस्थानी आर्ट ग्रुप के द्वारा मनमोहक झांकियों का आयोजन होगा। भगत रामेश्वर लाल गोदारा ने बताया कि 4 सितंबर वार रविवार को 30 केवाईडी धाम से बस रवाना होकर वीर तेजाजी जन्मस्थली खरनाल पहुंचेगी। जहां से सुरसुरा, पुष्कर, बुटाटी, जुंजाला, देशनोक होते हुए वापस 30 केवाईडी आएगी।


