राजस्थान असंगठित कामगार कांग्रेस की जूम मींटिग


 

बीकानेर।अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी श्रीमान मुकेश डागर जी के मुख्य आतिथ्य,प्रदेश चेयरमैन श्रीमान अब्दुल रजाक भाटी की अध्यक्षता, में संगठनात्मक समीक्षा बैठक जूम मीटिंग का आयोजन हुवा मीटिंग में राजस्थान के सभी जिलों के जिला अध्यक्ष जिला संयोजक एवं प्रदेश प्रभारी शरीक हुए बीकानेर शहर अध्यक्ष जाकिर नागौरी ने वर्तमान दौर में कोरोना काल से पीड़ित मजदूरों के लिए विशेष पैकेज की मांग असंगठित कामगार कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी मुकेश डागर जी से कहां आप केंद्र सरकार से मांग करे राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष रज्जाक भाटी जी से भी यह अनुरोध किया के राजस्थान में कामगार कल्याण बोर्ड का जल्द से जल्द गठन किया जाए राजस्थान के मुख्यमंत्री जी को इस बात से अवगत कराया जाए मजदूर डायरीया बनाने का काम जल्द शुरू किया जाए ताकि चिरंजीवी योजना में मजदूरों को ज्यादा ज्यादा जोड़ा जाए।