
बच्चों ने पिता पर लगाए बेचने के आरोप, रखने के लिए नहीं कोई भी तैयार, जाने पूरा मामला
बीकानेर/हनुमानगढ़। मासूम बच्चों के पास रहने का कोई ठिकाना नहीं है। इसकी सूचना जब बाल कल्याण समिति को मिली तो मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। मामला हनुमानगढ़ के जक्शन क्षेत्र का हे। जहां पर 2 केएनजे में 4 मासूम बच्चों के पास रहने के लिए कोई ठिकाना नही है। बताया जा रहा है कि इन बच्चों का पिता तो किसी मामले में जेल में और माँ 10 दिन पहले ही मजदूरी के लिए बाहर गयी है। ऐसे में बच्चों के पास रहने के लिए कोई जगह नही है। हालांकि बच्चों के 4 चाचा है लेकिन फिर भी कोई रखने के लिए राजी नही है। वहीं दूसरी और बच्चों ने बताया कि उसके पिता ने उन्हें और मां को 50 हजार रूपए में बेच दिया है। बच्चों को लेकर निर्णय लेने में बाल कल्याण समिति की टीम लगी हुई है।


