मौसम अपडेट : इन 13 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी व बरसात की संभावना, दो दिन अलर्ट


 

 

बीकानेर। ताऊ ते का असर खत्म होने के दो दिन के बाद प्रदेश में मौसम फिर पलट गया। जयपुर, बीकानेर, सीकर, डूंगरपुर, टोंक, नागौर में तेज हवा के साथ शनिवार शाम को बारिश हुई। मौसम विभाग ने 13 जिलों में दो दिन आंधी व बरसात होने का अलर्ट जारी किया है। बीकानेर, टाेंक में लगातार बादल रहे और शाम को बारिश हुई। बांसवाड़ा व डूंगरपुर में सुबह से दोपहर तक बादल छाए रहे। दोपहर बाद आसमान खुला। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। रात करीब 12 बजे बाड़मेर में तेज आंधी चली और उसके बाद तेज बारिश शुरू हाे गई।
सीकर जिले में खाचरियावास, लक्ष्मणगढ़ व नागौर जिले के कुचामन में हल्की बारिश हुई। कई जगहों पर ओले भी गिरे। बाडमेर में दिन में तेज गर्मी रही। उदयपुर और चितौडगढ़ में दिन भर मौसम सामान्य रहा। सामान्य धूप के साथ बादल नहीं थे।
यहां देर रात भी हुई बरसात
शुक्रवार देर रात को भी अजमेर, बीकानेर, गंगानगर, नागौर, सीकर, झुंझुनूं जिले में तेज हवाओं के साथ बरसात हुई। बीकानेर के खाजूवाला, लूणकरणसर सहित कई जगह पर ओले भी गिरे। वहीं सीकर व झुंझुनूं में तेज आंधी के साथ बरसात से कई जगहों पर बिजली के पोल व पेड़ उखड़ गए। शुक्रवार देर रात तक बारिश का दौर जारी रहा।
और यूं रहा राजस्थान के अन्य जिलों में मौसम
बीकानेर में लगातार बादल भी रहे और शाम को बारिश हुई। मौसम सुहाना बना रहा। उधर, बांसवाड़ा में सुबह से दोपहर तक बादल छाए रहे। दोपहर बाद आसमान खुला। हवाएं 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। ऐसा ही डूंगरपुर में भी रहा। सीकर में दिन में तेज धूप निकली, शाम को लक्मंगढ़ गढ़ और खाचरियावास में हल्की बारिश हुई। कुछ जगहों पर आंशिक ओले गिरे, रात को फिर तेज हवा के साथ बारिश आई। जो कुछ देर बाद थम गई। बाड़मेर में तेज धूप निकली और दिन भर गर्मी बनी रही। तापमान भी कुछ बढ़ गया। आधी रात तेज आंधी चली और जमकर बारिश हुई। उदयपुर और चित्तौड़गढ़ में दिन भर मौसम सामान्य रहा। सामान्य धूप के साथ बादल नहीं थे।
आज से दो दिन का अलर्ट
मौसम विभाग ने पश्चिम विक्षोभ के कारण प्रदेश में आंधी व बरसात का अलर्ट जारी किया है। 22 मई से फिर से मौसम में बदलाव नजर आएगा। 22 व 23 मई को पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी व बरसात होने की संभावना है। राजस्थान में बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर, जोधपुर, जैसलमेर, नागौर, जयपुर, अलवर, सीकर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा में मेघ गर्जन के साथ 40 किमी रफ्तार से धूल भरी आंधी के साथ हल्की बरसात होने की संभावना बनी हुई है।