ग्राम पंचायत द्वारा सीएचसी खाजूवाला में भेंट किया गया वाटर कूलर


  • खाजूवाला।

 

 


  • खाजूवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुक्रवार को खाजूवाला ग्राम पंचायत के द्वारा गर्मी को देखते हुए अस्पताल में आने वाले मरीजों की सुविधा हेतु वाटर कूलर सीएचसी प्रभारी डॉ अमरचंद बुनकर की मौजूदगी में सुपुर्द किया गया।

 

  • इस मौके पर प्रभारी डॉ अमरचंद बुनकर ने खाजूवाला ग्राम पंचायत सरपंच अशोक फौजी का धन्यवाद देते हुए कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए सीएचसी में ग्राम पंचायत द्वारा जो वाटरकुलर देने की पहल की गई है वह सराहनीय है।

 

  • इस मौके पर ग्राम पंचायत सरपंच अशोक फौजी ने बताया कि गर्मी के इस मौसम में अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों व उनके परिजनों को शीतल जल मिलने से राहत मिलेगी।

 

  • इस अवसर पर सीएचसी चिकित्सा प्रभारी डॉ अमरचंद बुनकर, पंचायत समिति सदस्य दलीप जलंधरा, खाजूवाला उप सरपंच कविता राजपुरोहित, ग्राम विकास अधिकारी किशोरीलाल, सरपंच अशोक फौजी,बलराज गेरा, रणजीत मजोका एडवोकेट जगजीत सिंह, शीशपाल राजपुरोहित, प्रदीप भाम्भू, वार्ड पंच लक्ष्मीनारायण तावणिया आदि मौजूद रहे।