
अज्ञात हैकर ने सरकारी आईडी को किया हैक, निकाले इतने हजार रुपए, खाजूवाला थाना में मामला दर्ज
राजस्थान लाइव 24×7 khajuwala।
पंचायत समिति खाजूवाला की आईडी हैक करने पर खाजूवाला पुलिस थाना में अज्ञात हैकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। है पूरे मामले की जानकारी देते हुए खाजूवाला थानाधिकारी अरविंद सिंह शेखावत ने बताया कि नोपाराम जो कि कनिष्ठ लिपिक पद पर है ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। उसमें बताया गया कि स्वच्छ भारत अभियान में किए जाने वाले भुगतान को विकास अधिकारी की एसएसओ आईडी हेक करने की कोशिश की गई है। इसमें बताया गया है कि 4 खातों में से 48 हजार रुपए निकाल लिए। पुलिस ने अज्ञात हैकर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


