केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की गाड़ी में तोडफ़ोड़ की कोशिश, पढ़े खबर


  • बीकानेर। केन्द्रीय मंत्री और बीकानेर संासद अर्जुन राम मेघवाल को आज कार्यक्रम में जाने के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा। श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर में मंत्री को जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। जहां पर ट्रक यूनियन के पास ही किसानों ने केन्द्रीय मंत्री की गाड़ी को घेर लिया और विरोध प्रदर्शन करने लगे।
  • इस दौरान किसानों ने केन्द्रीय मंत्री की गाड़ी को घेरकर तोडफ़ोड की कोशिश भी की गयी। हालांकि समय रहते ही पुलिसकर्मीयों ने मोर्चा संभाल लिया। जिसके बाद पुलिस ने किसानों के साथ समझाइश कर मामले को संभाला। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय मंत्री नगर पालिका में होने वाले कार्यक्रम के लिए आए थें।