बीकानेर:सोशल मीडिया का कर रहे थे दुरूपयोग,लाखों रूपए ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश,ये काम करते थे


  • बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से रूपए ऐंठने वाले गिरोह का पदोफाश कर दिया हैं। श्रीगंगानगर पुलिस और डीएसटी की टीम ने यह कार्रवाई की हैं। पुलिस ने सेक्स वर्कर उपलब्ध करवाने का प्रलोभन देकर रूपए ऐंठने वाले 10 लोगों को गिरफ्तार किया हैं।
  • मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने ठगी के पैसों से मंहगे भूखण्ड खरीद कर रखे हें। इस गिरोह ने ग्रामीण आंचल के युवाओं को धोखे से प्रलोभन देकर लाखों रूपए ऐंठे थें। यह गिरोह जैतसर के गोविंदसर के युवकों द्वारा बनाया गया हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी हैं। पूछताछ में कई ठगी की वारदातों से पर्दा उठ सकता हैं। इस बारे में एसपी राजन दुष्यंत ने जानकारी दी हैं।