खाजूवाला में युवा शक्ति द्वारा हर अमावस्या को गौ सेवा की जा रही है। जिसमें युवा हर अमावस्या को पशुओं के पानी की खेली सफाई तथा बाजार में आवारा और असहाय गायों को चारा व पानी की सेवा दी जा रही है।
वही कमजोर और चोटिल पशुओं को गौशाला में ईलाज के लिए भी अपने स्तर पर भिजवाया जाता है।
सोमवार अमावस्या पर युवा किशन सोनी,राकेश कुमार, पिंकू सोनी, भैरू शर्मा,कुलदीप सोनी, व भवानी मौजूद रहे।