
शहर की दो विवाहिता सगी बहनों को मारपीट करके घर से निकाला….
बीकानेर, समाज में एक ओर कुप्रथाओं के खत्म होने के चर्चे हैं। इन कुप्रथाओं के खिलाफ समाज के जागरूक लोग जन जन तक संदेश पहुंचा रहे हैं। कोई रूपया नारियल लेकर तो कोई पेड़ पौधों लेकर तो वहीं सुगुन का एक रूपया लेकर अपने बच्चों की शादियां कर रहे हैं। वहीं बीकानेर के सुडसर निवासी दहेज के लालचियों ने दो सगी विवाहित बहनों को घर से निकाल दिया हैं। लालगुफा, गोगागेट निवासी दो बहनों ने अपने-अपने पति सहित ससुराल वालों पर महिला थाना बीकानेर में मामला दर्ज कराया।
लीला कंवर बताया कि ससुराल में पति रणजीत सिंह, मनोज कंवर, सरोज कंवर व अमर सिंह शादी के बाद से ही दहेज के लिए परेशान करते हैं। वहीं दूसरी विवाहिता रिंकू ने पति किशोर सिंह सहित मनोज कंवर, सरोज कंवर व अमर सिंह पर मुकदमा दर्ज करवाया है।
दोनों विवाहिता ने बताया कि सर रोज दहेज कम मिलने ओर अधिक दहेज के लिए दिन प्रतिदिन शारिरिक और मानसिक रूप से परेशान करते हैं। विगत दिनों मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया। दोनों कि अलग-अलग रिपोर्ट के आधार पर धारा 498(A), 406, 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच उनि. रजनदीप कौर को सौंपी गई है।


