जिला कलेक्टर के निदेर्शों के बादवाहन नियमों व कोरोना एडवाइजरी का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आज पुलिस सख्ताई के साथ पेश आ रही है। उरमुल सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा बिना मास्क, प्रेसर हॉर्न, बिना हेलमेट सहित बिना नंबरों के चलने वाहनों के चालान किये जा रहे है। एसआई राजेश कुमार ने बताया कि शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के अनुसार पुलिस द्वारा वाहन नियमों व कोरोना महामारी के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान कर रहे है। उन्होंने बताया कि आज सुबह अब तक करीब 40 चालान किये जा चुके है। साथ बुजुर्ग व गरीब तबके के लोगों से समझाइश कर हिदायत दी जा रही है।