खाजूवाला के छतरगढ़ पुलिस की नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। छतरगढ़ पुलिस ने 24 किलो डोडा पोस्त सहित एक कार जप्त किया है। कार सवारसोनू सिंह,व राज सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार किया।गिरफ्तार दोनों व्यक्ति हरियाणा के सत्ताखेड़ा डबवाली के निवासी बताये जा रहे हैं।सत्तासर 465 रोड पर पुलिस ने इस कारवाई को अंजाम दिया है।
वहीं छतरगढ़ एसएचओ जयकुमार भादू ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस लगातार अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है ।
गौरतलब रहे कि अभी तक बड़े तस्करों का नाम सामने नहीं आया है उम्मीद है कि जल्द ही बडे लोग पकड़े जाएंगे। एनडीपीएस एक्ट के तहत छतरगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है।
वहीं दंतोर पुलिस ने भी एक युवक को गिरफ्तार किया है दंतोर पुलिस ने डोडा पोस्ट की एक बड़ी खेप पकड़ी है। वहीं एक अन्य नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई में दंतोर पुलिस ने दो गाड़ियों सहित एक युवक को 2 क्विंटल 900 ग्राम डोडा पोस्त सहित पकड़ा है।
जबकि एक अन्य व्यक्ति फरारहो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रदीप को पुलिस ने पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर यह बड़ी कार्रवाई की गई है।
छतरगढ़ व दतौर पुलिस की कार्रवाई नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार जारी है तो वही खाजूवाला पुलिस अभी तक अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध बड़ी सफलता पाने में विफल रही है।