घर के बाहर खड़े ट्रक से बैटरी चोरी के तीन आरोपी पुगल पुलिस द्वारा गिरफ्तार, न्यायालय में पेश


Rajasthan live 24×7 पुगल/खाजूवाला।


पूगल पुलिस के द्वारा घर के बाहर खड़े ट्रक से बैटरी चोरी करने के एक मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन चोरों को आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


बड़े ही शातिर अंदाज में चोरी करने वाले यह आरोपी एंबुलेंस वैन का इस्तेमाल करते हैं जो कि अब पुलिस की हिरासत में है। मामला पुगल थाना के जालवाली गांव का बताया जा रहा है। इस घटना की पूरी जानकारी देते हुए पूगल थाना अधिकारी महेश कुमार शीला ने बताया है कि 13 फरवरी को गांव जालौर वाली में नजरू खान घर के सामने खड़े एक ट्रक से बैटरी चोरी कर फरार हुए आरोपियों में से गांव के लोगों ने भाग कर उसे रात्रि को ही 200 मीटर की दूरी पर पकड़ लिया।


जिसके बाद आरोपी के खिलाफ नजरु खान के द्वारा पुलिस थाना में एक मुकदमा दर्ज करवाया गया जिसके बाद अनुसंधान अधिकारी हेड कांस्टेबल गंगाराम ने जाल वाली गांव में ग्रामीणों द्वारा पकड़कर बिठाए आरोपी देवीलाल पुत्र बंशीलाल बिश्नोई उम्र 23 वर्ष निवासी रासीसर हाल पटेल नगर बीकानेर के अलावा दो अन्य आरोपी छैलू सिंह पुत्र राम सिंह राजपूत उम्र 27 वर्ष निवासी चौखूटी फाटक के पास कोटगेट बीकानेर व गोविंद पुत्र विशनाराम नायक उम्र 22 वर्ष निवासी अंबेडकर कॉलोनी बीकानेर को अनुसंधान के बाद गिरफ्तार किया है जिन्हें फिलहाल पुलिस के द्वारा न्यायालय में पेश किया गया है पूरी जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया है कि आरोपी चोरी की वारदात में एंबुलेंस वैन का इस्तेमाल करते है। पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।