ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर,एक की मौत,दो घायल


  • लापरवाही से ट्रक चलाकर पिकअप को टक्कर मारने से पिकअप सवार एक की मौत हो गयी और 2 लोग घायल हो गए हैं। इस सम्बंध में परिवादी प्रभुराम पुत्र लुणाराम उम्र 22 निवासी सुरपुरा ने देशनोक थाने में अज्ञात चालक व उसके वाहन जीजे-12 बीटी-1977 के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं।घटना पलाना के रेलवे फाटक की हैं। प्रार्थी ने बताया कि उसका भाई ओमप्रकाश अपनी पिकअप लेकर जा रहा था कि अचाकन गफलत और लापरवाही से तेज गति से अपना वाहन चलाते हुए ट्रक चालक ने पिकअप को टक्कर मार दी। जिससे पिकअप में सवार तीनों लोग घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया जहां पर इलाज के दोरान प्रार्थी के भाई ओमप्रकाश की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।