
कंगना के भाई की शादी : उदयपुर में 6 महीने से चल रही थी शादी की तैयारी, पढ़े खबर

रजवाड़ी थीम पर होगी शादी, डेकोरेशन के लिए देश-विदेश से मंगवाए फूल
अक्षत की शादी उदयपुर के फेमस लीला पैलेस में गुरुवार को होगी। सुबह 9:15 बजे अक्षत और हरियाणा की रितु सांगवान शादी के बंधन में बंधेंगे। शाम को रिसेप्शन में रनौट और सागवान परिवार के चुनिंदा लोग मौजूद रहेंगे। इससे पहले बुधवार को हल्दी और संगीत सेरेमनी होगी। दो दिन के इस इवेंट के लिए होटल लीला पैलेस के शीश महल को राजस्थानी थीम पर सजाया गया है। संगीत और हल्दी की रस्म में जहां राजस्थानी लोक कलाकार परफॉर्मेंस देंगे, वहीं, शादी के दिन पपेट शो के साथ राजस्थानी कला का संगम देखने को मिलेगा।
राजस्थानी व्यंजनों का कंगना ने उठाया लुत्फ
कंगना भाई अक्षत की शादी के सिलसिले में उदयपुर के द लीला पैलेस में ठहरी हैं। कंगना रनौट ने बीती रात शीश महल रेस्टोरेंट में राजस्थानी व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इस दौरान कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली, मां आशा और परिवार के अन्य लोग मौजूद रहे।


